Site icon APANABIHAR

बिहार में बारिश का मौसम करीब आने पर सक्रिय हुई नगर निगम, नालों की सफाई के लिए 31 मई तक का दिया डेडलाइन

apanabihar.com4 1

बिहार में हर साल की तरह इस साल भी बारिश का मौसम करीब आने पर नगर निगम प्रशासन नाला उड़ाही के काम में सक्रिय हुआ है। खास बात यह है की नए नगर आयुक्त कुमार गौरव ने शहर के नालों की सफाई के लिए 31 मई का डेडलाइन दिया है। उनके इस निर्देश के बाद नाला उड़ाही के काम में तेजी लायी गयी है। सोमवार को शहर के तीनों जोन में नाला उड़ाही का काम किया गया।

Also read: बिहार के लोगो को इस दिन मिलेगी गर्मी से राहत, इन जिलों में होगी बारिश

बताया जा रहा है की मौसम वैज्ञानिकों ने इस वर्ष बिहार में समय से पूर्व ही मानसून आने का अनुमान लगाया है। दरभंग शहर का जलजमाव से पुराना रिश्ता रहा है। शहर के बंगाली टोला, बलभद्रपुर, रामानंद पथ, लहेरियासराय गुदरी बाजार, डीएमसीएच परिसर, गांधीनगर कटरहिया, कादिराबाद, लक्ष्मीसागर, नगर निगम कार्यालय सहित आसपास के इलाकों में थोड़ी सी बारिश में ही जलजमाव हो जाता है। प्रत्येक वर्ष मानसून से पूर्व नगर निगम सभी नालों की उड़ाही करवाता है।

Also read: गया से आनंद विहार के लिए चलेगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन, जाने टाइमिंग

आपको बता दे की नगर निगम के अधिकारी दावा करते हैं कि इस वर्ष दरभंगा नगर क्षेत्र के लोगों को जलजमाव की समस्या से नहीं जूझना होगा, लेकिन प्रत्येक वर्ष ठीक इसके विपरीत होता है। शहर का आधा से अधिक इलका जलजमाव से ग्रसित हो जाता है और लोग समस्या झेलने को मजबूर हो जाते हैं।

Also read: Bihar Weather Today: बिहार में अचानक बिगड़ा मौसम, इन जिलों में बारिश की संभावना

Also read: बिहार में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, इन जिलों में होगी जोरदार बारिश
Exit mobile version