बिहार के सहरसा जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां शादी खत्म होने के बाद विदाई के समय दुल्हन को कोई और लड़का अपने साथ बाइक पर बैठकर उड़ा ले गया
वहीं दूल्हा इस पूरी घटना को बस देखता ही रह गया. कई दिनों तक जिले भर में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा. बाद में पंचायत बुलाई गई जिसमें मामले का निपटारा हो सका
बताया जा रहा है कि शहर से सटे एक गांव के लड़के की शादी तटबंध के अंदर एक गांव में तय हुई. लड़के और बाराती गाड़ी को तटबंध पर छोड़कर बाइक और पैदल चचरी पुल पार कर दुल्हन के घर पहुंचे
रात भर बारातियों का स्वागत सत्कार होता रहा और पूरे विधि विधान से लड़के और लड़की की शादी की रस्म निभाई गई
शादी संपन्न होने के बाद सुबह की बेला में बारात सहित दुल्हे के साथ दुल्हन की विदाई हो गई
इस दौरान एक पड़ोसी लड़के ने तटबंध पर खड़ी गाड़ी पर बिठाने के लिए दुल्हा और दुल्हन को अपनी बाइक पर बैठा लिया लेकिन बीच रास्ते में लड़के ने दुल्हे को बाइक से उतारा और दुल्हन की साड़ी में बंधी गांठें खोल दुल्हन को लेकर फरार हो गया
दूल्हा बेचारा दंग रह गया. पीछे से बारात पहुंची तो बिना दुल्हन के दुल्हे को कलपते देख हैरान परेशान हो गयी