देश और दुनिया में प्रेमी जोड़े के भागने की खबरें आम हैं, मगर इस बार ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनने वाले सभी हक्के-बक्के रह जा रहे हैं।
इंग्लैंड में एक शख्स उस वक्त अपनी सास के साथ भाग गया, जब उसकी गर्लफ्रेंड अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दे रही थी।
24 वर्षीय जेस अल्ड्रिज ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड रेयान शेल्टन के दूसरे बच्चे को जन्म दिया है, मगर अब वही बॉयफ्रेंड जेस की मां के साथ रिलेशनशिप में रह रहा है।
अल्ड्रिज ने अपने साथ हुए धोखे को विस्तार से बताया है।
दूसरा बच्चा होने से पहले जेस अल्ड्रिज और 29 वर्षीय रेयान ने फैसला किया था कि वे दोनों 44 वर्षीय मां जार्जिना के साथ उनके ही घर में रहेंगे।
दरअसल, मां जॉर्जिना ने ही जेस को कहा था कि वे यहां पर उनके बच्चों की देखभाल कर सकती हैं।
28 जनवरी को जब दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद जेस अल्ड्रिज घर पहुंचीं तो उन्होंने पाया कि उनका बॉयफ्रेंड रेयान और मां जॉर्जिया दोनों रिलेशनशिप में हैं और फरार हो गए हैं।
बॉयफ्रेंड रेयान और जेस की मां जॉर्जिया वहां से 30 मील दूर एक नए घर में रह रहे हैं।