जम्मू-कश्मीर का नाम सुनते ही हमारे जेहन में सुंदर सुंदर वादिया आने लगती हैं।परन्तु एक और चीज़ है जिसको हम जम्मू-कश्मीर का नाम सुनते ही याद करते हैं वो है-“कश्मीरी केसर”भारत को युही मसलो का बादशाह नही कहाँ जाता है उसके बहुत से कारण है।
भारतीय शाही खाने की शान कहे जाने वाली केसर भी इन खूबसूरत वादियों में ही उपजती हैं।
जो दुनिया का सबसे महंगा मसाला है।इसी वजह से इंटरनेशनल मार्किट में केसर को GI का टैग दिया गया है।जिससे केसर का महत्व और भी बढ़ गया है।
GI टैग मिलने के बाद केसर को अपने प्रतिद्वंदीयो से प्रतियोगिता में मदद मिलेगी।
सदियों से हो रही है केसर की खेती:
केसर को मसालों का “राजा”कहा जाता है।क्योंकि ये सबसे महंगा मिलता है।केसर श्रीनगर के बडगाम और पम्पपोर के केरवा में उपजता है।
केसर की खेती में 226 गांव के 16 हज़ार से भी अधिक लोग लगे हुए है।यह केसर की खेती पहली सदी BCE से मानी जाती हैं।मध्य एशिया लोगो ने सबको केसर की खेती से परिचित करवाया था।