शान है तिरंगा, हमारी जान है तिरंगा। हम हिन्दुस्तानियों को देश का तिरंगा अपने प्राण से प्यारा है।
इस झंडे के लिए हज़ारों देशवासी, वीर सपूत शहीद हुए और इसकी रक्षा के लिए सभी अपनी जान न्यौछावर करने को तत्पर रहते हैं।
आज का हमारा यह लेख यूपी के लाल का है, जिन्होंने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर तिरेंगे को लहराया है। अफ्रीका की यह चोटी 19,340 फिट ऊंची है।
23 वर्षीय नीतीश सिंह यूपी के गोरखपुर के निवासी हैं। उन्होंने 26 जनवरी को अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगे को लहराया है।
जब वह इस अदम्य साहस के साथ तिरेंगे को किलिमंजारो पर लहराकर घर आये तब, उनका स्वागत बहुत ही अच्छी तरह से किया गया।
उन्हें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी। नीतीश के पिता का नाम शहीद अमरजीत सिंह है।