महेेंद्र सिंह धोनी ने ख़रीदा नया घर, जानें किस शहर में है माही का नया आशियाना

जहाँ भी पुरे दुनिया में क्रिकेट की चर्चा होगी वहां टीम इंडिया के पूर्व विकेट कीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी की चर्चा जरूर होगी | जानकारी के अनुसार मुंबई में तैयार हो रहे घर के बाद माही ने पुणे में भी अपना एक आशियाना बना लिया है। पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में धोनी ने नया घर खरीदा है। धोनी इस साल इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आए थे और उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था।

आपको बता दे की अब आईपीएल 2021 के बचे हुए मैच सितंबर-अक्टूबर में यूएई में खेले जाएंगे। धोनी ने रावेतो के एस्टाडो प्रेसिडेंशियल सोसाइटी में अपना नया घर लिया है। धोनी आईपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद इस समय रांची में अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं।

बताया जा रहा है की हाल ही में साक्षी धोनी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें धोनी अपने नए घोड़े चेतक को दुलार करते हुए दिखाई दिए थे। धोनी का एक घर मुंबई में भी बन रहा था जिसकी तस्वीरें साक्षी ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। माही अपने फॉर्महाउस पर कुछ समय पहले खेती करते हुए भी नजर आए थे।

जानकारी के लिए बता दे की धोनी ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद खुद को क्रिकेट से दूर कर लिया था और साल 15 अगस्त, 2020 को संन्यास का ऐलान कर दिया था। हालांकि, वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में पिछले दो सीजन से खेल रहे हैं। धोनी अपनी कप्तानी में सीएसके को तीन दफा चैंपियन बना चुके हैं और कप्तान के तौर पर उनका रिकॉर्ड इस टी-20 लीग में बेहद दमदार रहा है। बीसीसीआई एसजीएम में आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों को यूएई में करवाने का फैसला लिया गया है।