मुंबई के एक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पहुंचे एक युवक की तस्वीर इन दिनों काफी वायरल हो रही है|
दरअसल इसमें यह व्यक्ति पीठ पर बैग टांगे दिख रहा है. वह ट्रेन पर चढ़ने से पहले झुककर ट्रेन का प्रणाम कर रहा है|
मुंबई में रह रहे लाखों लोगों के लिए मुंबई लोकल लाइफलाइन के समान है. रोजाना इन ट्रेनों में बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं|
बच्चे इससे स्कूल जाते हैं, नौकरीपेशा अपनी जॉब पर तो डिब्बा वाले टिफिन पहुंचाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं|
राज्य सरकार ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मुंबई लोकल को आम लोगों के लिए बंद कर दिया था. लेकिन अब 11 महीने के बाद ये ट्रेनें फिर से आम लोगों के लिए खोल दी गई हैं|
1 फरवरी को मुंबई लोकल को आम लोगों के लिए खोले जाने के बाद स्टेशनों पर लोगों की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई|
हर व्यक्ति वापस अपनी जॉब पर जाने के लिए ट्रेनों में सफर करने के लिए पहुंच रहा था. मुंबई लोकल को पिछले साल मार्च में बंद किया गया था|
बाद में उन्हें जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए खोला गया था. लेकिन सोमवार को इसे आम लोगों के लिए खोले जाने के बाद मुंबईकरों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी|