सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) के दामों की समीक्षा करती हैं। 1 दिसंबर की समीक्षा से जहां घरेलू रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है, बता दे की आम आदमी पर मंहगाई की मार कम नहीं हो रही है। 1 दिसंबर 2021 को सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम में भी इजाफा कर दिया है। बुधवार से गैस सिलेंडर 100 रुपए महंगा हो गया है।
आपको बता दे की यह इजाफा सिर्फ कामर्शियल सिलेंडर पर हुआ है। घरेलू गैस सिलेंडर (LPG Price) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानि रसोई गैस के लिए आपको पुराने वाले रेट्स ही चुकाने होंगे। जानकारी के मुताबिक, 14.2 KG घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं गया है। वहीं 19 KG के कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
- दिल्ली में कमर्शियाल सिलेंडर 2100 रुपए
- मुंबई में 19 किलो का सिलेंडर 2051 रुपए
- कोलकाता में 19 किलो वाला इंडेन गैस सिलेंडर 2174.50 रुपए
- चेन्नई में 19 किलो वाले सिलेंडर अब 2234 रुपए
अब आप भी अपने शहर में रसोई गैस के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें