डिफेंडिंग चैंपियन महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और ग्लेन मैक्सवेल कुछ बड़े नामों में से हैं, जिन्हें मौजूदा फ्रेंचाइजी टीमों ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के लिए बरकरार रखने का फैसला किया है। बताया जा रहा है की पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल और सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज राशिद खान का रिलीज होना लगभग तय है।

  • चेन्नई सुपर किंग्स: रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली।
  • कोलकाता नाइट राइडर्स: सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर।
  • सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन।
  • पंजाब किंग्सः मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह।
  • मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह।
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल
  • दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे
  • राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन

(क्रिकइंफो ने सोमवार शाम तक जिन नामों की पुष्टि की थी, वे जिस क्रम में दिखाई दे रहे हैं वह आईपीएल रिटेंशन लिस्ट के मुताबिक नहीं है।)

खबरों के अनुसार, सभी आठ फ्रेंचाइजी को मंगलवार दोपहर 12 बजे तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची देनी थी। खिलाड़ियों को बनाए रखने के लिए प्रत्येक फ्रेंचाइजी अपने 90 करोड़ रुपये के वेतन पर्स से अधिकतम 42 करोड़ रुपये खर्च कर सकती है। 2022 सीजन से 10 टीमों की लीग होगी। हाल ही में आईपीएल ने नीलामी पर्स को बढ़ाकर 90 करोड़ रुपये कर दिया था, साथ ही विभन्नि रिटेंशन स्लैब भी सेट किए गए थे। मौजूदा फ्रेंचाइजी अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है, जबकि दो नई अनाम फ्रेंचाइजी- जो लखनऊ और अहमदाबाद के रूप में है

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 5 years.