दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर जारी धरना प्रदर्शन के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. ऐतिहासिक लाल किला को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है|
26 जनवरी को लाल किला किसान हिंसा का गवाह बना था. आप सोच रहे होंगे इसी कारण से लाल किला को बंद किया गया है|
लेकिन ऐसा नहीं है, इसबार कारण कुछ और है. बताया जा रहा है बर्ड फ्लू के कारण ऐतिहासिक लाल किला को बंद किया गया है|
लाल किला को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का आदेश दिल्ली सेंट्रल के डीएम ने जारी किया है|
दिल्ली आपदा प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि लाल किला और आसपास के इलाके में बर्ड फ्लू के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए परिसर को आम जनता और पर्यटकों के लिए बंद किया जा रहा है|
बातया गया कि आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के प्रमुख की अनुमति के बाद लाल किले को बंद किया गया है|
मालूम हो लाल किला परिसर में 10 जनवरी को करीब 15 कौवे मृत पाये गये थे. चार बतखों की मौत भी हो गई थी. सैंपल की जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि भी हुई थी|