टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने सभी प्रीफेड मोबाइल रिचार्ज की दरें बढ़ा दी हैं। कंपनी की नई दरें उसके सभी प्लान पर लागू हो गई हैं। कंपनी ने बताया है कि उसने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान को 20 से 25 प्रतिशत तक महंगा कर दिया है। बता दे की बढ़ी हुई कीमतों से एयरटेल को अपनी एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) 200 रुपये तक बढ़ने की उम्मीद है। फिलहाल सिर्फ एयरटेल ने ही प्री-पेड ट्रैरिफ में इजाफा किया है।
आपको बता दे की किसी ग्राहक को कितना अतिरिक्त कीमत चुकानी होगी, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि वह एयरटेल का कौन सा प्लान चुनता है। हालांकि एयरटेल की आधिकारिक वेबसाइट पर नई कीमत के साथ प्लान अपडेट नहीं हुए हैं। नई कीमतें 26 नवंबर से लागू हो सकती हैं। आइए जानते हैं सभी प्लान के बारे में…
मौजूदा कीमत (₹) | वैधता (दिन) | नई कीमत (₹) | लाभ |
टैरिफ वॉइस प्लान | |||
79 | 28 | 99 | ₹99 का 50% ज्यादा टॉकटाइम, 200 MB डेटा, 1 पैसा/सेकंड वॉइस टैरिफ |
अनलिमिटेड वॉइस बंडल | |||
149 | 28 | 179 | अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, 2GB डेटा |
219 | 28 | 265 | अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, 1GB डेटा |
249 | 28 | 299 | अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, 1.5GB डेटा |
298 | 28 | 359 | अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, 2GB डेटा |
399 | 56 | 479 | अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, 1.5 GB डेटा |
449 | 56 | 549 | अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, 2GB डेटा |
379 | 84 | 455 | अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, 6GB डेटा |
598 | 84 | 719 | अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, 1.5GB डेटा |
698 | 84 | 839 | अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, 2GB डेटा |
1498 | 365 | 1799 | अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, 24GB डेटा |
2498 | 365 | 2999 | अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, 2GB डेटा |
डेटा टॉप अप्स | |||
48 | अनलिमिटेड | 58 | 3GB |
98 | अनलिमिटेड | 118 | 12GB |
251 | अनलिमिटेड | 301 | 50GB |