टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग पर उनके संन्यास का जरा भी असर नहीं पड़ा है। धोनी का एक फैन करीब 1436 किलोमीटर पैदल चलकर उनसे मिलने रांची पहुंच गया। अजय गिल नाम के इस शख्स धोनी के लिए दीवानगी की सारी हदें पार करते हुए तीन महीने में दूसरी बार ऐसा किया। अजय गिल नाम के इस शख्स धोनी के लिए दीवानगी की सारी हदें पार करते हुए तीन महीने में दूसरी बार ऐसा किया। हालांकि इसके बाद एमएस ने दिल जीतने वाला काम किया।
आपको बता दे कि धोनी ने अपने फैन के लिए जो व्यवस्थाएं की उसकी खूब तारीफ हो रही है। समस्तीपुर लाइव डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक 18 साल के अजय ने धोनी से मिलने के बाद कहा कि उनका जीवन धन्य हो गया। MS Dhoni करोड़ों दिलों पर ऐसे ही थोड़ी राज करते हैं, उनके द्वारा किए गए काम लोगों का दिल जीत लेते हैं।
बताया जा रहा है की इस नौजवान ने कहा कि मैंने शपथ ली थी कि जब तक धोनी अपना आशीर्वाद नहीं देंगे, वह क्रिकेट नहीं खेलेगा। अजय ने बताया कि 15 अगस्त 2020 को जब धोनी ने इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला सुनाया था, तब से उसने भी क्रिकेट खेलना छोड़ दिया था। MS Dhoni के इस फैन ने 1436 किलोमीटर का सफर पहली बार पैदल तय नहीं किया है, बल्कि वह पहले भी ऐसा कर चुके हैं। पिछली बार जब अजय गिल रांची पहुंचे थे, तो उन्हें पता चला था कि धोनी आईपीएल 2021 में हिस्सा लेने के लिए युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में हैं।