भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 40 साल की उम्र में भी चेन्नई सुपर किंग्स को चौथा आईपीएल खिताब जिताकर यह साबित कर दिया है कि उम्र महज एक संख्या है। आईपीएल 2021 का फाइनल मैच खत्म होने के बाद सभी के मन में यही सवाल था कि क्या धोनी अगले साल भी इस लीग में खेलते नजर आएंगे या नहीं। इसके अलावा एक सवाल यह भी है कि क्या माही अगले सीजन भी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से दिखाई देंगे या फिर मेगा ऑक्शन में नई टीम का दामन थाम लेंगे। एक बार फिर यही सवाल उनके सामना था। चेन्नई में जब एक इवेंट के दौरान उनसे यह प्रश्न किया गया तो जानिए क्या था ‘थाला धोनी’ का रिएक्शन….
आपको बता दे की धोनी ने आईपीएल फाइनल के बाद फैंस को शुक्रिया कहते हुए कहा था, ”मैं फैन्स को धन्यवाद देना पसंद करूंगा। जहां भी हम खेले हैं, यहां तक कि जब हम दक्षिण अफ्रीका में थे, तब भी हमारे पास सीएसके फैन्स की अच्छी संख्या थी। आप उसी के लिए तरसते हैं। उन सभी की बदौलत ऐसा लगता है कि हम चेन्नई में खेल रहे हैं। धोनी ने कहा कि अभी तो आईपीएल 2022 शुरू होने में काफी वक्त है। टूर्नामेंट अप्रैल में खेला जाएगा और अभी तो नवंबर चल रहा है। मुझे इस बारे में सोचना होगा। मैं कोई भी फैसला हड़बड़ी में नहीं लेना चाहता।
जानकारी के लिए बता दें कि धोनी साल 2008 से ही इस टीम का हिस्सा हैं और उनकी अगुवाई में टीम इस साल के अलावा 2010, 2011, 2018 में भी चैंपियन बनने में सफल रही है।