छठ पर सोनू निगम और पवन सिंह मिलकर करेंगे धमाल, फैंस हुए एक्साइटेड, देखें अनसीन VIDEOS

यूपी-बिहार का सबसे बड़ा महा पर्व छठ जल्द ही आने वाला है, इसकी तैयारियां अभी से ही शुरू हो गई है. इस महा पर्व पर शारदा सिंहा और भोजपुरी गीत गाया जाता है. ऐसे में इस बार फैंस को पवन सिंह के साथ सोनू निगम की स्वर में छठ के गीत सुनने को मिलेंगे. सोनू निगम इस बार भोजपुरी भाषा सिखकर पवन सिंह के साथ फैन्स के लिए छठ पर केंद्रित गाना लेकर आ रहे हैं

पवन सिंह और सोनू निगम की जमेगी जोड़ी

जानकारी के लिए बता दे की पवन सिंह के साथ सोनू निगम के गाने की शूटिंग अयोध्या में की गई है। सोनू निगम ने अपने सोशल मीडिया पेज पर पवन सिंह के साथ तस्वीर साझा की है जिसमें दोनों बैठे नजर आ रहे हैं। एक वीडियो के साथ सोनू निगम बताते हैं, वह पवन सिंह से मिले हैं और उन्होंने गाना शूट किया है। बताया जा रहा है की भोजपुरी भाषा की जानकारी प्राप्त करने में पवन सिंह ने उनकी काफी मदद की।

वहीं फैंस इस गाने का बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं. वहीं फैंस वीडियोज पर कमेंट भी कर हे हैं. एक फैंन ने लिखा, ‘इस गाने का बेसब्री से इंतजार है’. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों को एक साथ गाते देखने में मजा आएगा.’