सानिया मिर्जा की तरह इस भारतीय ने भी पाकिस्तानी क्रिकेटर को चुनी अपना जीवन साथी

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की तरह हसन अली और उनकी बेगम शामिया आरजू की लव स्टोरी भी काफी रोचक है।सानिया मिर्जा ने 2010 में शोएब मलिक से शादी रचाई थी। पहली मुलाकात के पांच महीने बाद ही सानिया और शोएब शादी के बंधन में बंध गए थे। तब कुछ लोगों ने सानिया के निर्णय के जल्दबाजी में लिया गया फैसला करार दिया था।

कुछ ऐसा ही हसन अली और शामिया आरजू के साथ हुआ था। हसन और शामिया की पहली मुलाकात एक डिनर पर हुई थी। पेशे से एयरोनॉटिकल इंजीनियर शामिया आरजू और हसन अली शायद तब ही एक-दूसरे पर अपना दिल हार बैठे थे। यही वजह रही कि कुछ समय मिलने जुलने के बाद हसन अली ने शामिया को प्रपोज कर दिया।

हसन अली और शामिया का निकाह 20 अगस्त 2019 को दुबई के अटलांटिस पाम जुमेरा पार्क होटल में हुआ था। शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। शामिया एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर हैं। वह मूल रूप से हरियाणा के पलवल जिले के चंदेनी गांव की रहने वाली हैं।

हालांकि, अब शामिया का परिवार दुबई में रहता है। वैसे उनके परिवार के कुछ सदस्य दिल्ली में भी रहते हैं। शामिया के पिता लियाकत अली पूर्व पंचायत अधिकारी हैं। शामिया आरजू भले ही खुद एक स्टार क्रिकेटर की पत्नी हों, लेकिन वह विराट कोहली की भी बहुत बड़ी फैन हैं।