बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका के लम्बी उम्र के लिए रखेंगे वर्त रचाएंगे मेहंदी !

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने करवाचौथ पर अपनी पत्नी और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के लिए व्रत रखने के बारे में एक बड़ा खुलासा किया। इसके बाद प्रियंका और निमृत ने भी अपने हाथों पर मेहंदी लगवाने की इच्छा जताई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने दोनों की इस रिक्वेस्ट को पूरा करते हुए उनका साथ दिया। इस शो के स्टेज पर रणवीर सिंह ने कई यादें ताजा की और दीपिका के लिए एक रोमांटिक पल भी साझा किया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रणवीर और दीपिका को कौन नहीं जानता ये दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं. इस प्यार का एक और सबूत उस समय सामने आया जब शो के बीच रणवीर ने करवाचौथ पर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के लिए व्रत रखने की बात कही. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मौके पर हाथों में मेहंदी भी रचवाने वाले हैं |

वहीं दूसरी ओर, दीपिका पादुकोण इन दिनों शाहरुख खान की कमबैक फिल्म ‘पठान’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम लीड रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म के अलावा दीपिका ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ में भी दिखाई देंगी। दीपिका और ऋतिक को जोड़ी पहली बार ऑनस्क्रीन पर नजर आएंगी।