बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर के साखमोहन मंदिर के महंत ने अपने 15 महीने की पालतू बिल्ली लुखिया की मौत पर मोक्ष के लिए उसका पूरे रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार व श्राद्ध किया।
इतना ही नहीं मंदिर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर लुखिया को श्रद्धांजलि भी दी। इसमें साधु संतों के साथ आसपास के लोग शामिल हुए।
महंत के इस काम की जमकर चर्चा हो रही है। इस अनोखे पशु प्रेम को इलाके के लोग मिसाल मान रहे हैं।
ठाकुरबाड़ी में हुआ था लुखिया का जन्म
महंत डॉ. शंभू कुमार ने बताया कि लुखिया का जन्म ठाकुरबाड़़ी में ही हुआ था। जन्म के बाद उसकी मां उसे कहीं ले गई थी।
लेकिन किसी ने लुखिया को उसकी मां से अलग कर दिया था। एक दिन रात में वह सड़क पर वर्षा में भींग रही थी। उसे भींगते देख मैं मंदिर में ले आया। मंदिर में ही उसे रखकर उसे पालने लगा और लुखिया नाम दिया।
बिल्ली के नाम पर बनाएंगे ट्रस्ट
महंत ने बताया कि लुखिया को जहां दफनाया गया है वहां वे प्रतिदिन शाम में दीप जलाते हैं। अब उसके नाम पर लुखिया सेवा ट्रस्ट का निर्माण करने का संकल्प लिया है।
उन्होंने बताया कि इस ट्रस्ट के माध्यम से वे लावारिस बेजुबान जानवरों की सेवा करेंगे। जिस लावारिस जानवर को इलाज की जरूरत होगी उसका इलाज कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
बेजुबान जानवर ही नहीं जो पीड़ित हो उसके उसके लिए प्राथमिक चिकित्सा व सेवा की व्यवस्था हो सके।