apanabihar 8 10 7

 त्यौहार के दिनों में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलने वे विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। अधिकांश ट्रेनें बिहार के अलग-अलग शहरों के लिए चलेंगी जिससे दशहरा, दिवाली व छठ पूजा में घर जाने वाले यात्रियों की परेशानी दूर होगी। इसके साथ ही नवरात्र में माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए कटड़ा के लिए भी विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। 

Also read: बिहार में अचानक बदला मौसम का मिजाज़, इन 19 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

बिहार से दिल्ली आने जाने वाले रेलयात्रियो के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है।, अब आपको बिहार लौटने या दिल्ली जाने के लिए ट्रेनो के टिकटों के लम्बा इंतज़ार नहीं करना होगा। रेलवे ने दिल्ली से मुज़फ़्फ़रपुर, दरभंगा, बरौनी, सहरसा, जयनगर जाने वाले यात्रीयो के लिए विशेष राहत का ऐलान किया है।

Also read: बिहार में पुरवा हवा चलने से 6 डिग्री गिरा पारा, इन जिलों में होगी बारिश

आनंद विहार टर्मिनल–मुजफ्फ़रपुर (01676/01675)

 11 अक्टूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येेक सोमवार और बुधवार को आनंद विहार टर्मिनल से रात्रि 10.50 बजे चलेगी। वापसी दिशा में 18 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और बृहस्पतिवार को मुज़फ्फरपुर से रात्रि 11.45 बजे रवाना होगी। मार्ग में इसका ठहराव मुरादाबाद, चंदौसी, लखनऊ, गोरखपुर, छपरा और हाज़ीपुर में होगा।

Also read: बिहार के इन जिलों में  चल रही ठंडी हवा, होगी मूसलाधार बारिश

नई दिल्ली-दरभंगा (01670/01669)

– 01638 नई दिल्ली-बरौनी सुपरफास्ट : पूजा स्पेशल 12 अक्टूबर से 19 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को नई दिल्ली से 19.25 बजे खुलकर अगले दिन 16.00 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 01637 बरौनी-नई दिल्ली ट्रेन 13 अक्टूबर से 20 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन बुधवार एवं शनिवार को बरौनी से 19.30 बजे खुलकर अगले दिन 16.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

Also read: बिहार में आंधी-बारिश से दूर हुई गर्मी, इन जिलों में फिर होगी बारिश

नई दिल्ली -बरौनी (01638/01637)

12 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को नई दिल्ली‍ से शाम 07.25 बजे रवाना होगी। वापसी दिशा में 20 नवंबर तक प्रत्येरक बुधवार और शनिवार को बरौनी से शाम साढ़े सात बजे चलेगी। रास्ते में यह मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, सीवान, छपरा और हाज़ीपुर स्टेेशन पर ठहरेगी।

आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा (01662/01661)

-01662 आनंद विहार-सहरसा : पूजा स्पेशल 11 अक्टूबर से 18 नवंबर तक सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को आनंद विहार से 11.10 बजे खुलकर अगले दिन 11.30 बजे सहरसा पहुंचेगी वापसी में गाड़ी सं. 01661 सहरसा-आनंद विहार पूजा स्पेशल ट्रेन दिनांक 12 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को सहरसा से 14.30 बजे खुलकर अगले दिन 13.55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर (01668/01667)

12 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येमक मंगलवार और शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से पूर्वाह्न 10.30 बजे रवाना होगी। वापसी दिशा में 20 नवंबर तक प्रत्येसक बुधवार और शनिवार को जयनगर से दोपहर 03.30 बजे चलेगी। मार्ग में इसका ठहराव मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुलतानपुर, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्यााय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी, समस्तीापुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर होगा।

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 4 years.