बिहार : दरभंगा मधुबनी सहित बिहार के कई जिलों में चक्रवाती तूफान गुलाब का असर दिखने लगा है। आंधी तूफान सहित कई जगहों से मूसलाधार बारिश होने की बात सामने आ रही है | और बारिश के साथ तेज आंधी और कंही कंही तो पथल भी गिरे इसलिए लोगो को अब सावधान रहना होगा और इस तूफान के कारण बहुत किसान को भी नुक्सान सहना परा है क्योंकि खेतो में लहलहाते धान आंधी के कारण सूत गए है |
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र शनिवार को गहरे दबाव के रुप में परिवर्तित होकर चक्रवाती हवा के रुप में सक्रिय हो गया। जो गुलाब तूफान के नाम से ओडिसा होते हुए आंध्र प्रदेश के कलिंगापट्टम की तरफ बढ़ रहा है। 48 घंटे के अंदर तूफान आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों से टकराने का अनुमान है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेगी। ओडिसा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के आसार है।