apanabihar 8 4 24 1

हिन्दू धर्म में दुर्गा पूजा बहुत ही महतवपूर्ण है | खास कर यह महोत्सव पुरे देश भर में लोग बहुत धूम धाम से मनाते है | हिंदू धर्म में मां दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना गया है | इस साल दुर्गा पूजा की शुरुआत 07 अक्टूबर 2021 से आरंभ होगा है | 15 अक्टूबर 2021 को समाप्त होगा | आईये जानते है 2021 की टाइम डेट और शुभ मुहूर्त शारदीय नवरात्रि का आरंभ आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से हो जाता है। इस दौरान मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त व्रत भी रखते हैं।

Also read: बिहर में इस दिन से चलेगी बुलेट ट्रेन, बिहार के इन जिलों में स्टेशन

महा अष्टमी कब है (Navratri 2021 Maha Ashtami Puja) –

इस साल महाअष्टमी 13 अक्टूबर (बुधवार) को पड़ रही है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस साल चतुर्थी तिथि का क्षय होने से शारदीय नवरात्रि आठ दिन के पड़ रहे हैं। ऐसे में 13 अक्टूबर को अष्टमी व्रत रखना उत्तम है। नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा की जाती है।

महानवमी कब है (Navratri 2021 Maha Navami Puja)-

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल महानवमी तिथि 14 अक्टूबर (गुरुवार) को पड़ रही है। नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है।

शारदीय नवरात्रि 2021 तिथियां-

7 अक्टूबर (पहला दिन)- मां शैलपुत्री की पूजा
8 अक्टूबर (दूसरा दिन)- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
9 अक्टूबर (तीसरा दिन)- मां चंद्रघंटा व मां कुष्मांडा की पूजा
10 अक्टूबर (चौथा दिन)- मां स्कंदमाता की पूजा
11 अक्टूबर (पांचवां दिन)- मां कात्यायनी की पूजा
12 अक्टूबर (छठवां दिन)- मां कालरात्रि की पूजा
13 अक्टूबर (सातवां दिन)- मां महागौरी की पूजा
14 अक्टूबर (आठवां दिन)- मां सिद्धिदात्री की पूजा
15 अक्टूबर- दशमी तिथि ( व्रत पारण), विजयादशमी या दशहरा

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 4 years.