आपने हमेशा सुना होगा की महेंद्र सिंह धोनी को कैप्टेन कूल के नाम से जाना जाता है | ऐसा बहुत कम ही होता है जब आप महेंद्र सिंह धोनी को गुस्से में देखते हो अक्सर वो विकेट के पीछे से अपनी करिश्मा दिखाते है | लेकिन मैच के दौरान कुछ ऐसी बाते हो जाती है | जिसके कारण खिलाड़ी अपना संयम खो देते है | ऐसा ही मामला देखने को मिला है | बीते दिन हुए मैच में मुंबई indians ओए चेन्नई सुपर किंग्स वाले मैच में
दरअसल बात यह था की दीपक चाहर बोलिंग पर थे और सौरव तिवारी स्ट्राइक पर सौरव तिवारी ने चाहर की बॉल पर पीछे की ओर शॉट खेले और विकेट कीपर के रूप में मौजूद महेंद्र सिंह धोनी ने दौड़ते हुए कैच लेने की प्रयास किये लेकिन बीच में ड्वेन ब्रावो से टकरा गए | की बस कैच छुट गयी | और इसी बात को लेकर धोनी आग बबूला हो गए | और अपनी भड़ास ड्वेन ब्रावो के ऊपर निकालने लगे | लेकिन इस दौरान मैच चेन्नई के हाथो में थी |
ड्वेन ब्रावो की इस गलती पर एमएस धोनी गुस्सा हो गए और कैमरे के सामने ही मैदान पर उन्होंने ब्रावो को डांट लगाई। ब्रावो बिना कुछ बोले मुंह फेरकर चल पड़े। इस गेंद को सौरभ तिवारी ने स्कूप करने की कोशिश की लेकिन गेंद 30 यार्ड सर्कल में ही हवा में जा पहुंची। इस गेंद को पकड़ने के लिए ड्वेन ब्रावो और धोनी दोनों के ही पास एक अच्छा मौका था,
लेकिन धोनी ने कॉल किया था कि कैच वो लेंगे। लेकिन ब्रावो ने ध्यान नहीं दिया और वो भी गेंद की तरफ तेज़ी से दौड़ने लगे। धोनी गेंद तक लगभग पहुंच ही गए थे लेकिन ब्रावो को आता हुआ देख उनका फोकस बिगड़ गया और कैच छूट गया। लेकिन फिर भी चेन्नई 20 रनों से मैच अपनी झोली में रख लिए |