apanabihar 8 5 19

जो गरीबी को अपने रास्ते में नहीं आने देते वो लोग कुछ भी कर सकते है | असंभव की भी एक न एक दिन शुरुआत करनी ही पड़ती है | और जब उसे सफलता मिलती है तो वही शख्स आने वाले पीढ़ी के लिए मार्ग दर्शन का कारण बनते हैं | कहते है न सफलता हर उस व्यक्ति को मिलती है जो अपने लक्ष्य पर डेट रहते है | आज ऐसे ही हम दो भाई बहन के बारे में बताने जा रहे है |

ये दोनों भाई-बहन झारखंड के के एक छोटे से गाव सुदूर के रहने वाले है | एक समय ऐसा था जब दो वक़्त के रोई के लिए इन्हें तरसना पड़ता था | लेकिन ये अपनी कुछ समय निकल कर अपने दोनों भाई बहन डांस का विडियो सोशल मीडिया पर डालते थे | धीरे – धीरे इनके डांस से लोग इतना प्रभावित हो गए की इनका follower लाखो में हो गयी | और इन्हें सोशल मीडिया से अच्छी खासी आमदनी होने लगी |

झारखंड के रहने वाले ये दोनों भाई बहन के नाम है सनातन और सावित्री और दोनों अच्छे खासे पढ़े लिहे भी है सनातन अपनी garduation की पढाई की है वही उनकी बहन सावित्री भी इंटर पास करके ग्रेजुएशन में है | जब दोनों भाई बहनों के लाख कोशिशो के वावजूद नौकरी नहीं लगी तो सभी लोगो की तरह ये भी अपने खेत-खलिहान कृषि के कार्य में विलीन हो गए |

और जब जब समय मिलता था तब छोटा-छोटा विडियो बनाकर के भी सोशल मीडिया पर डालते थे | जब ये दोनों भाई बहनों ने शुरुआत में विडियो बनाते थे तो समाज और आस-पास के लोग इनका मजाक बनाते थे | लेकिन इन दोनों भाई-बहन की मेहनत आखिर कार रंग लायी और ये पुरे सोशल मीडिया पर छा गए |

आज सनातन और सावित्री के वीडियो को लाखों लोग देखते हैं। हाल ही में हरियाणवी सॉन्ग ’52 गज के दामन पर’ किया गए उनके खूबसूरत डांस को तकरीबन एक करोड़ लोगों ने देखा है। यूट्यूब पर 12 लाख से ज्यादा सब्सक्राइब हो गए हैं। यूट्यूब से हर महीने लाखों में कमाई हो रही है। दोनों भाई-बहन की सफलता की कहानी पर हर कोई गर्व कर रहा है।

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 4 years.