apanabihar 8 3 21

अगर भोजपुरी एक्टर की बात करे तो उसमे खेसारी लाल यादव की नाम जरूर आएगा | बिग बॉस १३ में भी नज़र आये थे | ये भोजपुरी फिल्म में अपना योगदान बहुत लम्बे समय से दे रहे है कहा जाए तो ये एक भोजपुरी के अहम् अंग है | इनका भोजपुरी में एक अलग पहचान है | ये हमेशा किसी न किसी कारण चाहे कोई सोंग हो या मूवी हमेशा चर्चा में बने रहते है |

इन दिनों खेसारी का एक बस वाले के साथ बदतमीजी करते हुए वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। हालांकि अभी ये क्लियर नहीं है कि ये उनकी किसी आगामी फिल्म या गाने से जूड़ा है या नहीं। खैर खेसारी की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो आप सभी बहुत जानते हैं। आज हम आपको उनकी प्यारी बीवी चंदा देवी से मिलाने जा रहे हैं। जो की फ़िल्मी दुनिया से अलग रहती है |

चंदा देवी बिलकुल जमीन से जुडी हुईं महिला है | आज इनके पति इतने बड़े कलाकार है लाखो रुपया कमाते है | इनके पास करोड़ो की सम्पति है | लेकिन फिर भी चंदा देवी बिलकुल सिंपल लुक्स में दिखती है और सोशल मीडिया से दूर रहना पसंद करती है | दोनों पति-पत्नी गरीबी को इतने पास से देखे है | जिसका आप अंदाज़ा नहीं लगा सकते है | मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक वक़्त ऐसा था | जब खेसारी लाल के पास शादी करने तक के पैसे नहीं थे | फिर इनके ससुर यानि चंदा देवी के पिता ने अपनी भैंस बेचकर अपनी बेटी की शादी खेसारी लाल यादव से कराइ |

खेसारी को साल 2011 में अपनी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ के लिए 11 हजार रुपए मिले थे। इसके बाद उन्होंने मेहनत की और इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया। आज वे एक फिल्म का 40 लाख रुपए लेते हैं। यहां तक पहुँचने के लिए खेसारी ने बहुत संघर्ष भी किया है।

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 4 years.