हमारे यहा अगर खेती-किसानी की बात हो तो ज़मीन के बिना कभी नही हो सकता। चाहे वह अच्छी पैदावार की बात हो, या बेहतर फ़सल उत्पादन की। ये सब ज़मीन पर ही संभव है। लेकिन वह भी अच्छी मिट्टी होने पर। अगर भारत में राजस्थान जैसे रेतीले प्रदेश की बात कर ली जाए तो वहाँ भी खेती-किसानी की बात करना बेईमानी होगी। लेकीन, भारत इस मामले में खुश क़िस्मत देश है जहाँ खेती के ज़मीन नदियों का जल अमृत के समान है। किन्तु कुछ देश ऐसे भी हैं जिनके पास सबकुछ है पर कुदरत की दी हुई खेती लायक ज़मीन नहीं है।
आज भी हम आपको एक ऐसे ही देश के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके पास बेहतर सैनिक, ख़ूब पैसा, दुनिया में पहचान सब कुछ है। पर वहाँ बंजर ज़मीन के चलते खेती संभव नहीं है। पर वहाँ के लोगों ने इसका भी तोड़ निकाला है। वह तोड़ क्या है आइए आपको बताते हैं…
इजराइल है वह देश (Israel)
इजराइल (Israel) के सेनाओं के किस्से तो आपने ख़ूब सुने होंगे। लेकिन आप शायद ही जानते होंगे की इजराइल के पास खेती लायक ज़मीन भी नहीं है। बता दे की वहाँ के लोग दीवारों पर खेती करते हैं। इस तरह की खेती को वर्टिकल फार्मिंग (Vertical Farming) कहते हैं। इस तकनीक में घरों की दीवारों पर छोटे-छोटे गमलों के माध्यम से खेती की जाती है।
कैसे होती है ‘वर्टिकल फार्मिंग’ (Vertical Farming)
अगर आप भी ‘वर्टिकल फार्मिंग’ (Vertical Farming) का नाम पहली बार सुना है तो आपके दिमाग़ में भी इस बात का आना लाजमी है कि आख़िर इस तरह की खेती कैसे की जाती होगी। हम आपको बता दें कि इस तरह की खेती के लिए छोटे-छोटे गमले दीवारों पर इस तरह से रख दिए जाते हैं, ताकि वह दीवारों से गिरे ना। इसके बाद जब भी उनमें कोई फ़सल बोनी होती है तो उन्हें बाहर निकाल लिया जाता है। साथ ही फ़सल की बुआई के बाद फिर से दीवारों में सेट कर दिया जाता है। इन गमलों में पानी देने की भी उचित व्यवस्था की जाती है, ताकि फ़सल सूखे ना।