Tokyo Paralympic 2020: टोक्यो पैरालिंपिक में भारतीय खिलाडि़यों का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है। Tokyo Paralympic से एक और जानकारी सामने आ रही है कि भारतीय खिलाड़ी हरविंदर सिंह पुरुष ने एकल Recurve Open में कांस्य पदक जीत लिया है। आपको बता दे की Tokyo Paralympic में इससे पहले शुक्रवार सुबह पुरुषों की हाई जम्प में भारत के प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) ने सिल्वर मेडल पर कब्ज़ा किया था। इसके साथ ही भारत के कुल पदकों की संख्या 12 हो गई है। टोक्यो पैरालिंपिक में भारत के खिलाड़ियों ने देश के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
जानकारी के लिए बता दे की इससे पहले 2016 के रियो खेलों में भारत को सबसे ज्यादा पदक मिले थे। इस बारप निशानेबाज अवनि लेखारा और भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने स्वर्ण पदक जीता है, जबकि प्रवीण भारत के छठे रजत पदक विजेता हैं। इनसे पहले पैडलर भावना पटेल, भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया, चक्का फेंक खिलाड़ी योगेश कथुनिया और ऊंची छलांग लगाने वाले थंगावेल्लू और निषाद ने यह कमाल दिखाया है।