apanabihar 3 52

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से करीब 182 किलोमीटर दूर दीघा में रविवार को एक दैत्याकार मछली को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। समुद्र के किनारे बसे इस शहर में मछुआरे हर रोज की तरह मछली पकड़ने के लिए पानी में उतरे, लेकिन इस दौरान उनके जाल में कुछ ऐसा फंसा जिसे देख मछुआरों के होश उड़ गए। जाल पानी से बाहर निकालने पर लोगों ने देखा कि उसमें एक विशालकाय स्टिंगरे प्रजाति की एक मछली फंसी हुई है।

8 कुंतल की मछली देख लोग हैरान पश्चिम बंगाल के दीघा में मछुआरे मछली पकड़कर उसे बाजार में बेचते हैं, इस दौरान उनके जाल में कई अजीबोगरीब चीजें फंस जाती हैं। रविवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ लेकिन मछुआरों को उम्मीद नहीं थी कि उनके जाल में भारी-भरकम मछली फंस जाएगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि मछली का वजन 50-100 किलो नहीं बल्कि 800 किलोग्राम था।

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल मछली की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं जो जमकर वायरल हो रही हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 8 कुंतल की ये मछली शंकर प्रजाति की हैं, जिन्हें खाना समुद्र तटीय इलाके के लोग पसंद नहीं करते। जाल में फंसने के बाद अक्सर इन मछलियों को दूसरे इलाकों में भेज दिया जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को पकड़ी गई मछली का वजन करीब आठ कुंतल था।

मछली को बाहर निकालने में छूटे पसीने जाल में फंसने के बाद मछली को नाव के ऊपर खीचना मछुआरों के लिए भी काफी मुश्किल हो गया था। हालांकि काफी मशक्कत के बाद किसी तरह मछली को समुद्र तट पर लाया गया, जहां इसे देखने वालों का तांता लग गया। स्थानीय लोगों से ज्यादा मछली को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि मछली के लिए मछुआरों को अच्छा दाम भी मिला।

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 4 years.