देश ने रविवार को जापान में चल रहे टोक्यो पैरालिंपिक (Tokyo Paralympics) में टेबल टेनिस में पैडलर भाविनाबेन पटेल की रजत पदक की जीत पर खुशी जताई है। पटेल ने महिला सिंगल वर्ग 4 के फाइनल में चीन की झोउ यिंग से हारने के बाद पदक जीता। वह इससे पहले वर्ल्ड नंबर 1 को हराकर फाइनल में पहुंची थी। भविना ऐसी पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।
टोक्यो गेम्स भारत के लिए काफी ऐतिहासिक साबित हुए हैं। पहले ओलंपिक में कई चीजें पहली बार हुई और अब भविना ने भी पैरालंपिक में पहली दफा भारत का टेबल टेनिस के महिला वर्ग में खाता खोला। इस मेडल से वे काफी खुश हैं।
उनकी जीत के तुरंत बाद, विभिन्न राजनेताओं से बधाई संदेश आने लगे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा, “भविना पटेल ने #पैरालिंपिक में रजत जीतकर भारतीय दल और खेल प्रेमियों को प्रेरित किया। आपके असाधारण दृढ़ संकल्प और कौशल ने भारत को गौरव दिलाया है। इस असाधारण उपलब्धि के लिए आपको मेरी बधाई।”
पीएम मोदी ने टोक्यो पैरालिंपिक में रजत पदक जीतने पर पैरा-पैडलर भावना पटेल को बधाई दी-
“भावना पटेल ने इतिहास लिखा है! … उनकी जीवन यात्रा प्रेरित करती रही है और खेल के प्रति अधिक युवाओं को भी आकर्षित करेगी।”