रामानंद सागर का धार्मिकि सीरियल ‘रामायण’ आज भी दर्शकों के दिल में बसता है। इस शो के बाद कई ‘रामायण’ सीरियल बनें लेकिन दीपिका चिखलिया, अरुण गोविल और सुनील लहरी द्वारा अभिनित इस शो को अक्कर नहीं सका। इस शो के पुन: प्रसारण के बाद शो के सभी कलाकार फिर से चर्चा में आ गए हैं। वहीं सबसे ज्यादा चर्चा में आई हैं शो में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया। दीपिका आज भी फैंस के बीच काफ़ी लोकप्रिय हैं। एक्टिंग के अलावा दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन खुद के लेटेस्ट पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इसी बीच दीपिका ने अपनी कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। यहां देखें दीपिका की तस्वीरें…
दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक बेदह ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनका लुक देखकर आप भी दीवाने हो जाएंगे। दीपिका ये तस्वीर आज की नहीं बल्कि काफी पुरानी है। इसमें वह काफी यंग नजर आ रही हैं। फोटो में दीपिका के बाल खुले हुए हैं। वहीं उनकी स्माइल और देखने का अंदाज काफी पंसद किया जा रहा है। ऐसा पहली बार नहीं जब दीपिका की किसी तस्वीर को इतना पंसद किया गया हो। उनकी हर तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है।