apanabihar 2 53

केंद्रापड़ा जिला तालचुआ इलाके से एक विरल प्रजाति की मछली पकड़ी गयी है। यह एक असामान्य रूप से लम्बी मछली है व उसका मुंह एक पंछी की लम्बी चोंच की तरह है। इस मछली का आनुमानिक मूल्य दो लाख रूपया बताया गया है। स्थानीय मछुआरे इस मछली को मयूर मछली होने का दावा कर रहे हैं।  

Also read: रांची में सस्ता हुआ सोना, जाने आपके शहर में क्या है कीमत

शुक्रवार की सुबह जब स्थानीय मछुआरे समुद्र से मछली पकड़ रहे थे तब यह अजीब तरह की मछली उनके जाल में फंस गयी थी। मछुआरों ने जब इस मछली को किनारे पर लाया तो इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। बालेश्वर जिले के दीघा इलाके के एक व्यापारी इस मछली को खरीदने के लिए बोली लगा चुका है। इस मछली को वह 10 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदने की बात उक्त व्यक्ति ने कही है।

Also read: बिहार में सस्ता हुआ पेट्रोल, जाने आपके शहर में क्या है कीमत

मछली का वजन 20 किलो है। ऐसे में इस हिसाब से मछली को पकड़ने वालों को कुल 2 लाख रुपये मिलने की उम्मीद हैं। शुक्रवार को इस मछली को भद्रक जिले के धामरा ले जाया गया है। वहां से उसे दीघा लेकर एक व्यापारी को बेचा जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी एक मछली बालेश्वर इलाके में पकड़ी गयी थी जो लाखों रुपये में बेची गयी थी।

Also read: ट्रेन में मिलेगी कंफर्म सिट, बिहार से दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Also read: बदल गया पेट्रोल-डीजल का भाव, जाने आपके शहर में क्या है रेट

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 4 years.