भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) मैदान पर अपने शांत सभाव और शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है माही अक्सर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहते हैं। फिर एक बार उनका नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से पहले कैप्टन कूल माही ने अपने नए लुक से सबका दिल जीत लिया है। माही का नया लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
धोनी के नए लुक ने जीता फैंस का दिल
आईपीएल 2021 के दूसरे फेज से ठीक पहले धोनी नए अवतार में नजर आ रहे हैं। दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स ने गुरुवार को धोनी का एक फोटो शेयर किया है। इसमें धोनी रॉकस्टार अवतार में नजर आ रहे हैं। स्टार स्पोर्ट्स द्वारा जारी यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के नए लुक की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2021 से पहले कुछ नया करने की तैयारी में हैं। असली पिक्चर देखने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।”