बिहार (bihar) के सभी हिस्सों में 75वां स्वतंत्रता दिवस का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (nitish kumar) ने पटना के गांधी मैदान में तिरंगा फहराया। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी अपने आवास पर तिरंगा फहराया। आपको बता दे की कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार भी गांधी मैदान में आम लोगों के प्रवेश को वर्जित किया गया था। समारोह स्थल पर केवल उन्हीं लोगों को जाने की अनुमति दी गई जिन्हें प्रशासन की तरफ से पास दिया गया था।
मुख्यमंत्री ने सुबह नौ बजे गांधी मैदान में झंडा फहराया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दोनों डिप्टी सीएम, विधानसभा और विधान परिषद के सभापति, मंत्री विजय चौधरी, बिजेंद्र यादव, नितिन नवीन, अशोक चौधरी, सम्राट चौधरी, जीवेश कुमार, सुनील कुमार, रामसूरत राय समेत कई मंत्री विधायक थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मे अपने आवास पर ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने तिरंगे को सलामी दी और वहां मौजूद बिहार सरकार के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आजाद के 75वें सालगिरह की बधाई दी है।
आपको बता दे की झंडा फहराने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने भाषण के दौरान कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन, दवा आदि के बेहतर इंतजाम हुए। 14 अगस्त तक करीब 3 करोड़ लोगों का टीकाकरण हुआ। 3 करोड़ 94 लाख की कोरोना जांच हुई। फिलहाल राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या मात्र 250 है।