कोरोना महामारी और बॉर्डर पर चीन से चुनौतियों के बीच देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जलवा बरकरार है|
इंडिया टुडे के मूड ऑफ द नेशन पोल से मालूम पड़ता है कि अगर देश में आज लोकसभा के चुनाव होते हैं तो NDA आसानी से सत्ता पर काबिज होगी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सबसे बड़ी पार्टी होने के साथ उसे 2019 के चुनाव की तरह ही बहुमत मिलेगा|
सर्वे के मुताबिक, 543 लोकसभा सीटों में से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए को 43 फीसदी वोटों के साथ 321 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी को अकेले दम पर 37 फीसदी वोटों के साथ 291 सीटें हासिल होतीं दिख रही हैं|
सर्वे के मुताबिक सोनिया गांधी के नेतृत्व वाले यूपीए को 27 फीसदी वोटों के साथ 93 सीटें मिलती हैं. कांग्रेस को अपने दम पर 19 फीसदी वोट और 51 सीटें हासिल होतीं नजर आ रही हैं|
सर्वे के मुताबिक अन्य दलों के खाते में 30 फीसदी वोट को साथ 129 सीटें मिलती नजर आ रही हैं|
CM योगी हैं बेस्ट मुख्यमंत्री
सर्वे में जनता से देश के अलग-अलग राज्यों में वहां की सरकार के शासन के साथ-साथ बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर को लेकर सवाल पूछे गए. इनमें देश की जनता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सबसे लोकप्रिय सीएम बताया है|
सर्वे में सबसे अधिक 25 फीसदी लोगों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पंसद किया और माना कि वे सबसे अच्छा काम कर रहे हैं|