सब्जियों (Vegetable) से कीड़े (Worm) निकलना कोई नई बात नहीं है। मानसून में ज्यादातर सब्जियों (Vegetable) में सफेद और हरे रंग के कीड़े (Worm) नजर आते हैं। कई बार यह बार-बार साफ करने के बावजूद भी रह जाते हैं। पत्तों में छिपे ये कीड़े (Worm) नजर नहीं आते। विशेषज्ञों की मानें तो सब्जियों (Vegetable) में पड़े कीड़ों (Worm) का सेवन करने से गंभीर बीमारी हो सकती है। इसलिए जब भी हम सब्जियों (Vegetable) को धोते हैं तब यह चेक करना बहुत जरूरी है कि उसमें एक भी कीड़ा (Worm) रह तो नहीं गया है .
फूल गोभी से कीड़े निकालने का आसान तरीका
इसके लिए आप गोभी को 4 हिस्से में काट कर रख लें, आप चाहें तो इसे 5 हिस्सों में भी काट सकती हैं। साइज के अनुसार आप इसे काटें, लेकिन ध्यान रखें कि इसे बड़े साइज में ही रखें। अब एक कढ़ाई या फिर किसी बड़े बर्तन में गर्म पानी करें और उसमें 1 चम्मच हल्दी मिक्स कर दें। 5 मिनट तक इस गर्म पानी में फूल गोभी(फूल गोभी के फायदे) को डिप कर दें और उसके बाद गैस बंद कर दें। अब गोभी को बाहर निकालकर एक बार फिर नॉर्मल पानी से साफ कर लें। कीड़े निकल जाएंगे और अब आप इसे सब्जी या फिर अन्य किसी डिश के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
पत्ता गोभी से कीड़े कैसे हटाए
अक्सर पत्ता गोभी में छिपे कीड़े नजर नहीं आते, जिसकी वजह से लोग इसे मानसून में खाने से बचते हैं। हालांकि, पत्ता गोभी से कीड़े निकालने में समय लगता है, लेकिन आसानी से यह साफ हो जाती है। इसके लिए आप पत्तागोभी के ऊपर की दो लेयर फेंक दें। उसके बाद सभी लेयर्स को अलग-अलग कर लें और एक बर्तन में पानी गुनगुना करें और उसमें 1 चम्मच हल्दी मिक्स कर दें। अब सभी पत्तों को गुनगुने पानी में डिप कर करीबन 10 मिनट के लिए छोड़ दें। 10 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से निकालकर साफ पानी में धो लें। ऐसा करने से सभी कीड़े निकल जाएंगे और पत्तागोभी के सारे पत्ते क्लीन नजर आएंगे।