भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धूम मचाने के बाद अब खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) साउथ की फिल्मों में धूम मचाते नजर आएंगे. इस बात की जानकारी खुद खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) ने सोशल मीडिया पर दी है. उनके फैंस इस बात से बेहद खुश हैं कि अब उनका पसंदीदा एक्टर साउथ इंडस्ट्री में अपना कमाल दिखाएगा.
खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि खूब जमेगा रंग जब साउथ और भोजपुरी का मिक्सअप आएगा सबों के सामने. खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) के इस पोस्ट पर उनके फैंस खूब लाइक व कमेंट कर रहे हैं. इन दिनों खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) एक के बाद एक कई गाने रिलीज कर रहे हैं.
खेसारी लाल यादव ने अपनी तीन फोटो पोस्ट की
सोशल मीडिया पर भी खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) के लाखों लोग दीवाने हैं. इसी वजह से उनके गानों को काफी कम वक्त में मिलियन व्यूज मिल जाते हैं. बुधवार को खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) ने सोशल मीडिया पर अपनी तीन फोटोज पोस्ट की हैं.