टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics) में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। 41 साल से मेडल के सूखे को खत्म करते हुए टीम ने कांस्य पदक को अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर पदक पर कब्जा किया। भारतीय हॉकी टीम की इस शानदार जीत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और गृहगमंत्री अमित शाह (Amit Shah) समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने हॉकी टीम को बधाई देते हुए ट्वीट कियीा, ‘ ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने भी भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘हमारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीतने के लिए बधाई। ये ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में आगे बढ़ने और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करेगा।
गृहमंत्री अमित शाह ने टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम को मिली एतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए कहा, ‘प्रत्येक भारतीय के लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है कि हमारी पुरुष हॉकी टीम ने #Tokyo2020 में कांस्य पदक जीता है। आपने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।’
ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी बधाई दी। उन्होंने कहा, भारतीय हॉकी टीम को बहुत बधाई जिन्होंने 135 करोड़ भारतीयों के चेहरे पर खुशी लाईं। टीम ने अपने प्रदर्शन से पदक जीतकर 135 करोड़ भारतीयों का दिल भी जीता है। 41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक बार फिर मेडल जीता है इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई।