फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत गणतंत्र दिवस पर देश के सबसे बड़े समारोह में हिस्सा लेने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनने जा रही हैं।
वो 26 जनवरी को राजपथ पर होने वाले परेड में फ्लाइपास्ट का हिस्सा बनेंगी। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।
आपको बता दें कि भावना कांत भारतीय वायु सेना में लड़ाकू पायलटों में शामिल होने वाली पहली महिला है।
साल 2016 में भावना कांत को अवनी चतुर्वेदी और मोहना सिंह के साथ पहली महिला लड़ाकू पायलट के रूप में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था।
बिहार के दरभंगा से ताल्लुक रखने वाली भावना कांत का जन्म बेगूसराय के रिफाइनरी टाउनशिप में हुआ।
यहां उनके पिता IOCL में बतौर इंजीनियर के रूप में काम करते थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बरौनी रिफाइनरी डीएवी पब्लिक स्कूल से की और बेंगलुरु के बीएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
भावना बैडमिंटन, वॉलीबॉल और साहसिक खेल खेलना पसंद करती है। उनकी खास रूचि फोटोग्राफी, खाना पकाने, तैराकी और ट्रैवलिंग में है पसंद है।