ऐश्वर्या राय बच्चन के फैंस को काफ़ी वक़्त से उनके बड़े पर्दे पर आने का इंतज़ार है। अब उनके लिए ख़ुशख़बरी है। ऐश्वर्या ने अपनी अगली फ़िल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी है। ऐश, मणि रत्नम की फ़िल्म PS-1 यानी Ponniyin Selvan से फ़िल्म में वापसी कर रही हैं।
ऐश ने सोमवार को देर शाम फ़िल्म का फ़र्स्ट लुक अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा- मणि रत्नम की पीएस-1 के साथ सुनहरा दौर जीवंत हो रहा है। बता दें, पीएस-1 ऐतिहासिक फ़िल्म है, जो तमिल में बनायी जा रही है। मणि रत्नम की इस फ़िल्म को मद्रास टॉकीज़ बना रहा है। फ़िल्म में तमिल के जाने-माने एक्टर विक्रम लीड रोल में हैं।
विक्रम और ऐश्वर्या इससे पहले मणि रत्नम की फ़िल्म रावण में साथ आ चुके हैं। रावण ऐश्वर्या राय बच्च और अभिषेक बच्चन के करियर की महत्वपूर्ण फ़िल्मों में शामिल है। 2010 में आयी रावण फ़िल्ममेकिंग के लिहाज़ से भी एक अहम फ़िल्म है।
https://www.instagram.com/p/CRhAnJJJ1QX/?utm_source=ig_web_copy_link
Raavanan शीर्षक के साथ फ़िल्म तमिल और Raavan शीर्षक के साथ हिंदी में एक ही दिन रिलीज़ हुई थी। यही नहीं इस फ़िल्म को मणिरत्नम ने अलग-अलग भाषाओं में अलग-अलग अभिनेताओं के साथ शूट किया था।रामायण से प्रेरित फ़िल्म के तमिल संस्करण में पृ्थ्वीराज ने राम और विक्रम ने रावण से प्रेरित किरदार निभाया था।
पीएस-1 में ऐश्वर्या की कास्टिंग की ख़बर काफ़ी अर्से से आ रही थी, मगर यह पहली बार है, जब उन्होंने इसकी पुष्टि अपने आधिकारिक एकाउंट से की है। ऐश की इस पोस्ट पर उनके फैंस ने उनकी वापसी का ज़बरदस्त स्वागत किया है।