18 जुलाई को दो वनडे इंटरनेशनल मैच खेले गए, एक मैच श्रीलंका और भारत के बीच में खेला गया और दूसरा मैच जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इन दोनों मैचों के रिजल्ट के बाद आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग प्वॉइंट टेबल में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। जीत के साथ बांग्लादेश ने प्वॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है, वहीं टीम इंडिया ने टॉप-5 में जगह बना ली है।

इससे पहले भारत 9वें पायदान पर था। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सात विकेट से शानदार जीत दर्ज कर अपने खाते में 10 प्वॉइंट्स जोड़े, वहीं बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को तीन विकेट से हराया। बांग्लादेश के खाते में फिलहाल 70 प्वॉइंट्स हो गए हैं, जबकि भारत के खाते में कुल 39 प्वॉइंट्स हैं।

रैंकटीममैचजीतहारटाईनो रिजल्टप्वॉइंट्सनेट रनरेटपेनल्टी ओवर
1इंग्लैंड15950195+0.838–
2बांग्लादेश11740070+0.326–
3ऑस्ट्रेलिया6420040+0.357–
4पाकिस्तान9450040-0.236–
5भारत7430039+0.039-1
6आयरलैंड12380135-0.563–
7न्यूजीलैंड3300030+2.352 
8अफगानिस्तान3300030+0.527–
9वेस्टइंडीज6330030-0.876–
10दक्षिण अफ्रीका6230124+0.060-1
11नीदरलैंड3210020-0.049–
12श्रीलंका10180113-0.621-2
13जिम्बाब्वे5140010-1.080–

भारत ने अभी तक सात मैच खेले हैं, जिसमें से चार में उन्हें जीत मिली है, जबकि बाकी तीन में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। हर टीम को जीत के लिए 10 प्वॉइंट्स मिलते हैं, मैच का नतीजा नहीं आने पर, रद्द होने पर या टाई होने पर दोनों टीमों को पांच-पांच प्वॉइंट्स बांटे जाते हैं। मैच हारने पर एक भी प्वॉइंट नहीं मिलता है, जबकि स्लो ओवर रेट के लिए प्वॉइंट्स कटते भी हैं। इंग्लैंड 15 मैचों में 9 जीत के साथ टॉप पर है। इंग्लैंड के खाते में कुल 95 प्वॉइंट्स हैं।

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 5 years.