blank 24

क्रिकेट के मैदान पर अपने शानदार खेल से सभी का दिल जीतने वाले खिलाड़ी मैदान पर लगातार मेहनत करते हैं। इसके साथ ही जिम में भी खूब पसीना पहाते हैं। इसी की बदौलत कभी आपको उड़ते हुए रविन्द्र जडेजा दिखाई देते हैं तो कभी रोहित का बल्ला अकेले 200 रन बना देता है। भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए ये खिलाड़ी बचपन से ही मेहनत करने लगते हैं और इसी वजह से उनकी पढ़ाई ज्यादा नहीं हो पाती है। अधिकतर भारतीय खिलाड़ी ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं हैं, लेकिन उनकी पत्नियां उतनी ही क्वालिफाइड हैं। यहां हम बता रहे हैं कि किस खिलाड़ी की पत्नी कितना पढ़ी लिखी है।

अनुष्का शर्मा

naidunia

भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है और अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। हालांकि विराट क्रिकेट के चलते ज्यादा पढ़ाई नहीं कर पाए। विराट सिर्फ 12वीं पास हैं।

साक्षी धोनी

naidunia

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी के बारे में सभी जानते हैं। साक्षी धोनी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। उन्होंने औरंगाबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट से अपनी पढ़ाई की है। धोनी के बनी फिल्म में भी यह बात दिखाई गई थी।

रितिका सजदेह

naidunia

भारतीय वनडे और T20 टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह रोहित से शादी करने से पहले स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर थीं। उन्होंने बैचलर की पढ़ाई पूरी की है।

राधिका धोपावकर

naidunia

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अंजिक्य रहाणे की पत्नी राधिका ग्रेजुएट हैं। राधिका ने मुंबई यूनिवर्सिटी के गणेश विनायक वेज कॉलेज से यह डिग्री ली है।

प्रीति अश्विन

naidunia

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति अश्विन ने इनइन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी से बी.टेक किया है। उन्होंने एसएसएन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से यह डिग्री ली है। शादी से पहले उन्होंने इंजीनियर के तौर पर कुछ कंपनियों में काम भी किया था।

संजना गणेशन

naidunia

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन एक स्पोर्ट्स एंकर हैं। उन्होंने स‍िंबायोस‍िस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पुणे से बीटेक की पढ़ाई की है।

रीवा सोलंकी

naidunia

भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवा सोलंकी एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने एटमिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, राजकोट से पढ़ाई की है।

धनश्री वर्मा

naidunia

भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा वैसे तो टिकटॉक पर अपने कंटेंट और अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं, पर उन्होंने डेंटिस्ट की पढ़ाई की है। साल 2014 में धनश्री ने नवी मुंबई स्थित डी वाई पाटिल डेंटल कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है।

अंजलि तेंदुलकर

naidunia

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर के बारे में भी आप सभी को पता होगा। अंजली पेशे से डॉक्टर हैं। जब सचिन और अंजलि की मुलाकात हुई थी, उस समय अंजलि मेडिकल स्टुडेंट थी।

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 4 years.