कई लोग किराए के घर में रहे हैं। ऐसे में उनके पास स्थायी पता नहीं होता है। ऐसे में उन्हें गैस सिलेंडर लेने में कठिनाई होती है। वहीं पढ़ाई के लिए दूसरे राज्य में रह रहे छात्र और नौकरीपेशा को भी इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑलय कॉरपोरेशन ने लोगों को बड़ी राहत दी है। अब गैस सिलेंडर लेने के लिए अब एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं पड़ेगी।
5 किलो का सिलेंडर खरीद सकते हैं
बता दें बिना एड्रेस प्रूफ के एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलता है। अब ये नियम बदल गया है। ग्राहक अपने नजदीकी इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर 5 किलो का सिलेंडर खरीद सकते हैं। वहां ग्राहकों को बस पैसे देने होंगे। ये रसोई गैस बीआईएस प्रमाणित होते हैं।
वापस कर सकते हैं सिलेंडर
अगर कस्टमर शहर छोड़कर जा रहे हैं। तब ऐसे में सिलेंडर को सेलिंग प्वाइंट पर वापस कर सकते हैं। 5 साल के अंदर जमा करने पर सिलेंडर के 50 फीसद पैसे मिल जाएंगे।
स्मार्ट सिलेंडर भी मार्केट में आया
बता दें इंडेन का स्मार्ट सिलेंडर भी मार्केट में आ गया है। इस सिलेंडर की खासियत यह है कि इसमें पता चल जाएगा कि कितनी गैस बची है और कितनी इस्तेमाल हुई है। फिलहाल कम्पोजिट सिलेंडर नई दिल्ली, गुड़गांव, हैदराबाद, फरीदाबाद और लुधियाना में 5 किलोग्राम और 10 किलोग्राम में बिकना शुरू हो गया है।