सावन के पावन माह का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। सावन का माह देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। इस माह में विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। सावन के महीने के सोमवार का महत्व और भी अधिक होता है। इस माह में शिव की पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस साल 25 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो जाएगा। 25 जुलाई से 22 अगस्त तक सावन का महीना चलेगा। आइए जानते हैं सावन के माह में कैसे करें भगवान शिव की पूजा और सावन सोमवार की पूरी लिस्ट.
सावन माह पूजा- विधि
- सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
- घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
- सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें।
- शिवलिंग में गंगा जल और दूध चढ़ाएं।
- भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें।
- भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करें।
- भगवान शिव की आरती करें और भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
- भगवान शिव का अधिक से अधिक ध्यान करें।
सावन सोमवार लिस्ट
- पहला सोमवार- 26 जुलाई
- दूसरा सोमवार- 02 अगस्त
- तीसरा सोमवार- 09 अगस्त
- चौथा सोमवार- 16 अगस्त