लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख चिराग पासवान को एक बड़ा झटका लगा है। रविवार को दो दर्जन नेताओं ने लोजपा से इस्तीफा दे दिया।
लोजपा के बागी नेता केशव सिंह ने यह जानकारी दी। केशव सिंह ने बताया कि लोजपा से इस्तीफा देने के बाद अब हम सभी बिहार एनडीए के घटक दलों से संपर्क करेंगे।
बता दें कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने पार्टी विरोधी कार्य में संलिप्त तथा अनुशासनहीनता के कारण पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह को पार्टी से छह साल से निष्कासित कर दिया था।
उस समय पार्टी से निकाले जाने के बाद केशव सिंह ने लोजपा प्रमुख को बधाई देते हुए कहा था कि चिराग ऐसे ही समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकालकर रामविलास पासवान के सपनों को चकनाचूर करें और राजद को मजबूती दें।