पहले WhatsApp की नई पॉलिसी को लेकर बखेड़ा हुआ, उसके बाद व्हाट्सएप ग्रुप के इनवाइट गूगल पर लीक हो गए। अब फिर से व्हाट्सएप के नाम एक और विवाद जुड़ गया है।
WhatsApp के वेब वर्जन से कॉन्टेक्ट लिस्ट गूगल पर लीक हो गई है। व्हाट्सएप वेब यूजर्स की कॉन्टेक्ट लिस्ट गूगल सर्च इंडेक्सिंग में देखे गए हैं।
नए लीक की पुष्टि भी साइबर रिसर्चर राजशेखर राजाहरिया ने ही की है। उन्होंने बताया कि गूगल पर लीक हुए सभी नंबर्स निजी हैं ना कि बिजनेस, हालांकि व्हाट्सएप ने इस लीक पर अभी तक कुछ नहीं कहा है।
तीन महीने के लिए टला प्राइवेसी का अपडेट
व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी आठ फरवरी से लागू होने वाली थी लेकिन विवाद के बाद कंपनी ने अपनी नई पॉलिसी को अगले तीन महीने के लिए टाल दी है।