KGF एक्टर और साउथ सुपरस्टार यश आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। इस फिल्म से एक नई पहचान बनाने वाले यश की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। उनके चाहने वाले न सिर्फ साउथ में बल्कि हर जगह मौजूद हैं। यश के फैंस उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। ऐसे में यश के फैंस के लिए बड़ खुशखबरी हैं। मशूहर केजीएफ स्टार यश ने करोड़ों की कीमत का नया बंगला खरीदा है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
https://www.instagram.com/p/CQyWubol8ks/?utm_source=ig_web_copy_link
दरअशल एक्टर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को worldwide_yash_fans नाम के एक फैन पेज पर शेयर किया गया है। इन तस्वीरों में वह अपने पूरे परिवार के साथ पूजा करते दिखाई दे रहे हें। यश के नए घर की फोटोज़ उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। इन तस्वीरों को लाइक करने के साथ ही फैंस एक्टर को उनके नए घर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यश करीब 50 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। वहीं बेंगलुरु में उनके पास एक और चार करोड़ की कीमत का आलीशान बंगला भी है। वहीं अब यश का ये दूसरा घर काफी चर्चा में है।
सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते है कि यश के साथ उनकी पत्नी राधिका पूजा करती नजर आ रही हैं। वहीं उनके साथ यश के माता-पिता भी दिख रहे हैं। फोटो में आप यश और राधिका के एक बेटी आर्या और एक बेटा यथर्व को भी देख सकते हैं। वहीं घर का इंटीरियर काफी शानदार लग रहा है।