इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या के 48 घंटे बाद राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील मोदी गुरुवार को रूपेश के गांव जाकर परिजनों से मिले।
इस दाैरान रूपेश की नाै साल की बेटी अाराध्या का दर्द फूट पड़ा। बोली-अंकल…पापा को गोली मारने वाले अपराधियों को पकड़ा जाए तो उसे पहली गोली मम्मा ही मारेगी।
बेटी ने आगे कहा- वह मम्मी को देखकर नहीं रो रही है। वो तो बस इस बात पर रो रही है कि पापा दिन-रात लोगों की सहायता में लगे रहते थे।
उन्हें क्यों गोली मार दी गई। बेटी की बात सुनकर मोदी की आंखें भी डबडबा गईं। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि हत्यारों को हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा।
स्पीडी ट्रायल चला सजा दिलाई जाएगी। पुलिस लगी हुई है। जल्द ही नतीजे पर पहुंचेगी।