बिहार के मुफस्सिल थाने के हसुआहा गांव में मंगलवार रात सो रहे किसान कृष्णा मुखिया (47) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
किसान की पत्नी राधिका देवी के बयान पर मुफस्सिल थाने में सात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गयी है।
वहीं मामले में मृतक के भाई ने भी एफआईआर दर्ज करायी है। हत्या का कारण लड़की को भगाने का मामला बताया जा रहा है।
राधिका देवी ने आवेदन में कहा है कि वह अपने पति के साथ सोयी थी। 12 जनवरी की देर रात आरोपितों ने धावा बोला।
उसकी नींद खुली तो वह बाहर निकली। आरोपित उसके पति को खोज रहे थे। पति सोये हुये थे। इसी दौरान आरोपितों ने उनके पति के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही उसके पति छटपटाने लगे।
वह चिल्लाने लगी तो उसे पकड़ लिया गया। गोली मारने के बाद आरोपित फरार हो गए। आसपास के लोग वहां पहुंचे तो इलाज के लिए पति को सदर अस्पताल लाये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।