AddText 01 14 07.54.29

बिहार में ठंड की स्थिति दूसरे दिन भी बनी रही और पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई।

Also read: बिहार में 24 घंटे के अंदर बदलेगा मौसम, इन जिलों मव गरजेंगे बादल

पछुआ हवा के जोर की वजह से न्यूनतम पारा चार डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया।

Also read: बिहार के 8 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, जाने अपने जिले का हाल

सूबे में सबसे ठंडा गया रहा, जहां न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री पर पहुंच गया।

Also read: बिहार में आज इन जिलों में बारिश की संभावना, जाने IMD अलर्ट

यहां पिछले 24 घंटे में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

पटना में भी ठंड की स्थिति बनी हुई है। यहां पिछले 24 घंटे में पारा चार डिग्री तक नीचे लुढ़का। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री पर पहुंच गया है। भागलपुर और पूर्णिया में भी ठंड की स्थिति बनी रही और पारा लगभग चार डिग्री नीचे लुढ़का। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 9.4 जबकि पूर्णिया में 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसमविदों का कहना है कि फिलहाल न्यूनतम पारे में मामूली बदलाव के आसार हैं। अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा।

Raushan Kumar is known for his fearless and bold journalism. Along with this, Raushan Kumar is also the Editor in Chief of apanabihar.com. Who has been contributing in the field of journalism for almost 4 years.