जिले के वारिसनगर प्रखंड के तहत सतमलपुर गांव के आजाद चौक स्थित जीवन दीप इमरजेंसी हॉस्पिटल के प्रांगण में एक जोड़ी युगल का आदर्श विवाह दोनो के परिजनों की रजामंदी के बाद करवाया गया।
बताते चलें कि पूर्व में ही लड़का और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसको देखते हुए लड़की की शादी उसी लड़के से दोनों परिवार के सहमति से तय किया गया था |
जिसको देखते हुए दोनों पक्ष के लोगों की उपस्थिति में सतमलपुर आजाद चौक स्थित जीवनदीप इमरजेंसी हॉस्पिटल के प्रांगण में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में पंडित कमल कांत झा के द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ आदर्श विवाह संपन्न कराया गया।
इस मौके पर सीपीआई वारिसनगर के सचिव उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि पूर्व से ही लड़का और लड़की का प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसको देखते हुए लड़का और लड़की की शादी तय कर दी गई थी, लेकिन किसी कारण वस शादी नहीं हो सका था।
जिसको देखते हुए आज दोनों परिवार एवं समाज के लोगों के बीच पंचायत कर उपस्थित लोगों के बीच विवाह संपन्न कराया गया।