केरल में मानसून पहुंचने के बाद धीरे-धीरे यह शेष हिस्सों मे भी पहुंच रहा है। वही दिल्ली में गर्मी बनी हुई है तो यूपी मे बारिश से लोगों को राहत मिली है। उधर, बिहार-झारखंड में आज बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून दक्षिण और मध्य अरब सागर के बाकी हिस्सों में भी पहुंच जाएगा। इसके अलावा मानसून तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों सहित दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में पहुंचेगा।
दिल्ली में 11-12 जून को मौसम में होगा बदलाव
मौसम विभाग के मुताबिक, रायलसीमा और दक्षिण मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मानसून के बढ़ने के आसार हैं। उधर, उत्तर भारत में भी लगातार मौसम बदल रहा है। दिल्लीवासियों को एक फिर से गर्मी का सामना कर पड़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, अभी दिल्ली में एक सप्ताह तक तेज धूप खिलेगी। 11 से 12 जून को दिल्ली के मौसम में बदलाव आ सकता है।
बिहार के 17 जिलों में आज तेज बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी
बात अगर बिहार के मौसम की बात करें तो यहां पर भी मौसम सुहाना बना हुआ है। राजधानी पटना सहित बिहार के 17 जिलों में आज को एक-दो जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। वहीं कई जगह पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।
यूपी के कई जिलों में आज बारिश हो सकती है
उधर, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज शाम तक बारिश और आंधी आने के आसार जताए जा रहे हैं। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया था। बीते दिन भी दोपहर बाद राजधानी समेत कई जिलों में हुई बारिश और तेज हवाओं के चलने से मौसम सुहाना हो गया था। इसके साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं झारखंड में आज भी बारिश होने के आसार जाताए गए हैं। यहां पर कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया गया है।