लड़कियों से छेड़खानी का मामलाआए दिन सामने आता है मनचलों द्वारा छेड़खानी किए जाने पर कोई इसका विरोध करती है तो कोई चुपचाप इसे बर्दाश्त करती हैं लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चढ़ जाता है तब इसे बर्दाश्त करना भी मुश्किल हो जाता है।
ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक छात्रा से छेड़खानी करना मनचलों को भारी पड़ गया।छेड़खानी करने पर लड़की ने मनचलों की जमकर धुनाई कर दी।
मनचलों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। मनचलों ने छात्रा से छेड़खानी की,अश्लील टिप्पणी की और जबरन मोबाइल नंबर मांगने की कोशिश की फिर क्या था लड़की ने उसे ऐसा सबक सिखाया जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गये।
छात्रा ने पुलिस के डंडे से मनचलों को इस कदर पीटा की शायद ही वे ऐसा दोबारा करने की सोचे। लड़की ने पिटाई के बाद मनचलों को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।